INSTAGRAM की नवीनतम अपडेट जानें.

हमारे ब्लॉग पर की गई घोषणाओं, सुझावों और सफलता की कहानियों देखकर उनसे प्रेरणा लें.

युक्ति

10 अक्तूबर

चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका: Instagram पर अपनी ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए फ़ोटो और वीडियो बनाएँ

इसके द्वारा: Instagram बिज़नेस टीम

सैन फ़्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया

Instagram पर अपनी फ़ोटो और वीडियो को बेहतर बनाने के रचनात्मक सुझावों के लिए यह मार्गदर्शिका पढ़ें. साथ ही Instagram पर सामग्री बनाने के लिए उपयोग किए जा सकने वाले क्रिएटिव टूल पाएँ.

चरण 1: पोस्ट के इन 8 सुझावों से रचनात्मक बनें

Instagram वह स्थान है जहाँ आप अपने व्यवसाय का व्यक्तित्व दिखा सकते हैं. फ़ोटो और वीडियो शेयर करके, आप अपने व्यवसाय के बारे में और जानने के लिए अपनी ऑडियंस को आमंत्रित कर सकते हैं. अलग-अलग प्रकार की फ़ोटो और वीडियो बनाने के लिए नीचे दिए गए 8 सुझावों पर नज़र डालें.

यहाँ जाकर और जानें कि अपने कैमरे से फ़ोटो और वीडियो कैसे लें.

अपने व्यवसाय की पर्दे के पीछे की कहानी बताएँ.

अपने कार्यस्थल का टूर कराएँ, टीम के किसी सदस्य को स्पॉटलाइट करें या अपने उत्पाद या सेवा को तैयार करने की प्रोसेस दिखाएँ.

jars_by_dani instagram अकाउंट से पर्दे के पीछे की फ़ोटो
नए उत्पादों या सेवाओं की घोषणा करें.

लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाने के लिए कोई नया उत्पाद या उत्पाद का फ़ीचर शेयर करें या खुद अपना उत्पाद अनबॉक्स करें और उसका वीडियो बनाएँ. ऊपर दिए गए उदाहरण में @jars_by_dani ने लॉन्च के पहले नए स्वाद शेयर किए और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं.

ट्यूटोरियल बनाएँ.

अपने कैप्शन या वीडियो के ज़रिए लोगों को ऐसे अलग-अलग तरीके बताएँ जिनसे वे आपके उत्पादों और सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.

छुट्टी का चित्र
छुट्टियों का जश्न मनाएँ.

आप अपनी मुख्य छुट्टियों के बारे में पोस्ट कर सकते हैं या छोटी-छोटी छुट्टियों के बारे में विचार कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप डोनट की दुकान चलाते हैं, तो राष्ट्रीय डोनट दिवस की विशेष पोस्ट बनाने के लिए अपने कैलेंडर में निशान लगाएँ. वैलेंटाइन डे के लिए @jars_by_dani द्वारा बनाई गई यह फ़ोटो देखें.

ईवेंट शेयर करें.

अगर आपका व्यवसाय ईवेंट होस्ट करता है, तो अपने ईवेंट के पहले, ईवेंट के दौरान और ईवेंट के बाद में अपनी ऑडियंस को फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करने के लिए आमंत्रित करें. रात की कहानी कहने के लिए एक से ज़्यादा फ़ोटो या वीडियो पोस्ट करके अपने पसंदीदा पलों का एक संग्रह बनाएँ. एक से ज़्यादा फ़ोटो या वीडियो पोस्ट करने के बारे में जानें.

ग्राहकों के प्रशंसापत्र प्राप्त करें.

ग्राहकों से अपने उत्पादों या सेवाओं के साथ ऐसी फ़ोटो और वीडियो माँगें जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं. उत्पाद या सेवा का उपयोग करते समय आप अपने विश्वसनीय ग्राहकों का साक्षात्कार भी ले सकते हैं. ऐसे बेकर की कल्पना कीजिए जो पहली बाइट लेते हुए अपने ग्राहक का वीडियो बना रहा हो या ऐसे हेयर स्टाइलिस्ट की कल्पना कीजिए जो बाल काटते समय ग्राहक का वीडियो बना रहा हो.

अन्य मार्केटिंग सामग्री पोस्ट करें.

पोस्टर या अपनी वेबसाइट के लिए क्रिएटिव जैसी अपनी मार्केटिंग के लिए बनाई गई अन्य फ़ोटो और वीडियो के बारे में विचार करें जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं.

आप जो भी पोस्ट बनाना चाहें, अलग-अलग तरह की पोस्ट के साथ प्रयोग करने से डरें नहीं और अपने फ़ॉलोअर से फ़ीडबैक लें कि उन्हें क्या सबसे अच्छा लगा.

चरण 2: इन 4 फ़ोटोग्राफ़ी तकनीकों का उपयोग करके सुंदर रूप दें
रूल ऑफ़ थर्ड ग्रिड का उपयोग करने वाला चित्र
रूल ऑफ़ थर्ड ग्रिड का उपयोग करके अपने शॉट को ज़्यादा संतुलित बनाएँ.

उन तत्वों पर नज़र डालें जो आपके शॉट के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं. फिर फ़ोटो के विषय को ग्रिड लाइनों के कटाव बिंदु पर रखें, जो फ़ोटो को तीन भागों में बाँटता है.

उत्पाद का चित्र
अपने विषय को स्पॉटलाइट करने के लिए जगह का उपयोग करें.

अगर आप अपने शॉट के विषय को हाइलाइट करना चाहते हैं, तो अपने विषय को अलग दिखाने के लिए उसके आसपास जगह रखें. उदाहरण के लिए, देखें कि @jars_by_dani ने टेबल पर अपने उत्पादों को किस तरह दिखाया है.

लीड लाइनों वाला चित्र
फ़ोटो में लीड लाइनों का उपयोग करें.

लोगों की नज़रें आपकी फ़ोटो में लाइनों को फ़ॉलो करती हैं. ऐसी फ़ोटो बनाएँ जिनमें लाइनें लोगों को नज़रों को उस विषय पर खींचती हैं जिसे आप हाइलाइट करना चाहते हैं, जैसे @jars_by_dani की यह फ़ोटो जिसमें आपकी नज़रों को अपने जार कर खींचने के लिए उन्होंने चम्मचों का उपयोग किया है.

तेज़ रोशनी का उपयोग करने वाला चित्र
दिन के अलग-अलग समय के प्रकाश के साथ प्रयोग करें.

सूर्यास्त के समय की सौम्य रोशनी को कैप्चर करें या दोपहर की तेज़ धूप में तीक्ष्य छाया बनाएँ. देखें कि @jars_by_dani ने अपने शॉट किस तरह लिए हैं. आप निओन लाइट के साथ रात में भी फ़ोटो ले सकते हैं या रंगीन फ़िल्टर से अपनी फ़ोटो में मूड और कंट्रास्ट सेट करने में मदद प्राप्त कर सकते हैं.

चरण 3: एडिट करने की इन 5 तकनीकों से मनचाहा रूप पाएँ

जब आप पहले ही अपने व्यवसाय को चलाने में अत्यधिक व्यस्त हों, तब सही फ़ोटो या वीडियो बनाने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है. अपनी फ़ोटो को शूट करने बाद उन्हें बेहतर बनाने के लिए एडिट करने की 5 तकनीकों का उपयोग करें.

तेज़ रोशनी का उपयोग करने वाला चित्र

यहाँ जाकर उन खास क्रिएटिव प्रभावों के बारे में जानें जिनका उपयोग आप अपनी फ़ोटो और वीडियो में कर सकते हैं.

अपना आदर्श चित्र प्राप्त करने के लिए काट-छाँट करें.

अपने शॉट के लिए अलग-अलग ज़ूम स्तरों और कोणों के साथ प्रयोग करके देखें. आप अलग-अलग तरह से काट-छाँट करके एक ही शॉट को कई बार शेयर भी कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, देखें कि @jars_by_dani ने किस तरह अपनी फ़ोटो को काटा है ताकि केवल उनकी चम्मच पर फ़ोकस हो.

Lux और एन्हांस का उपयोग करें.

जब आप अपनी फ़ोटो को एडिट करते हैं, तो Lux पर टैप करके देखें जो आपकी स्क्रीन में सबसे ऊपर दिखाई देने वाली जादुई छड़ी होती है. यह छड़ी तब दिखाई देती है जब आप एप्लिकेशन में मौजूद कैमरे का उपयोग करके फ़ोटो लेते हैं. Lux का उपयोग करके आप अपनी फ़ोटो और वीडियो में छाया को हल्की करके, हाइलाइट का गहरा करके और कंट्रास्ट को बढ़ाकर उन्हें तुरंत एन्हांस कर सकते हैं.

अलग–अलग मूड के लिए अलग–अलग फ़िल्टर का उपयोग करें.

अपनी फ़ोटो पर फ़िल्टर ओवरले करें और उन मूड के बारे में विचार करें जो वे व्यक्ति करती हैं—जैसे अगर आप विंटेज एहसास चाहते हैं तो अमारो और अगर आप पारंपरिक ब्लैक एंड व्हाइट रूप चाहते हैं तो मून.

तेज़ रोशनी का उपयोग करने वाला चित्र
अपने रंगों को सबसे अलग बनाएँ.

अपने रंगों की तीव्रता बढ़ाने के लिए कंट्रास्ट और संतृप्तता जैसे टूल के साथ प्रयोग करें. अगर आप भड़कीले रंगों वाला रूप चाहते हैं तो उन्हें दिखाएँ या अगर आप ज़्यादा शांत रूप चाहते हैं तो उन्हें हल्का कर दें. उदाहरण के लिए, @jars_by_dani की पोस्ट देखें जिसमें उनका रेनबो केक यहाँ एकदम अलग नज़र आ रहा है.

अपने विषय को आकर्षण का केंद्र बनाएँ.

अगर आपकी फ़ोटो का विषय केंद्र में रखा जाता है, तो अपनी फ़ोटो के कोनों को गहरा करने के लिए विनेट जोड़ें ताकि लोगों का ध्यान उसकी ओर जाए. या, अगर आप चाहते हैं कि आगे के भाग में मौजूद विषय पर फ़ोकस करने के लिए पीछे के भाग को धुँधला कर दिया जाए, तो टिल्ट शिफ़्ट का उपयोग करके उसे धुँधला करके देखें.

चरण 4: अपने वीडियो को ज़्यादा पेशेवर दिखाने के लिए 6 सुझाव

इन 6 सुझावों से उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो बनाएँ.

यहाँ से अपनी फ़ीड में वीडियो पोस्ट करने के बारे में और जानें.

पहला प्रभाव सही डालें.

वीडियो का कवर ऐसा चुनें जो आपके वीडियो का सार दिखाता हो. एप्लिकेशन में मौजूद कैमरे का उपयोग करके अपना वीडियो शूट करने के बाद एप्लिकेशन में सबसे नीचे देखें. आपको अपना कवर चुनने, वीडियो की काट–छाँट करने और फ़िल्टर जोड़ने का विकल्प मिलेगा.

शुरुआती 5 सेकंड में लोगों का ध्यान आकर्षित करें.

अपने वीडियो में सबसे आगे सबसे रोचक दृश्य दिखाएँ या सबसे महत्वपूर्ण बिंदु शेयर करें.

अपने शॉट को फ़ोकस में रखें.

रिकॉर्ड करते समय अपनी स्क्रीन पर उस ऑब्जेक्ट पर टैप करें जिसपर आप फ़ोकस करना चाहते हैं. फ़िल्मांकन करते समय अपने शॉट को फ़ोकस में रखने से वे ज़्यादा पेशेवर दिखाई दे सकते हैं.

सहभागिता करने वाले वीडियो बनाने के लिए Instagram के क्रिएटिव टूल का उपयोग करें.

Hyperlapse टाइम-लैप्स वीडियो बनाने में आपकी मदद करता है. Boomerang मिनी वीडियो बनाने में आपकी मदद करता है जो आगे–पीछे लूप होते हैं.

परिष्कृत रूप देने के लिए शॉट को स्थिर करें.

आप अपने फ़ोन को दीवार के सहारे रख सकते हैं या खास अपने फ़ोन के लिए ट्राइपॉड ले सकते हैं.

अपने लोगों को तैयार करें.

बातचीत के बिंदुओं की सूची बनाएँ या पहले से लिखे गए प्रश्नों का समूह बनाएँ ताकि कर्मचारी या साझेदार आपके व्यवसाय से जुड़े आधिकारिक प्रश्नों के जवाब देने के लिए तैयार रहें.

इसके द्वारा: Instagram बिज़नेस टीम

सैन फ़्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया