INSTAGRAM शॉपिंग
सेट करने के लिए गाइड
INSTAGRAM पर अपनी शॉप खोलना
इन चरणों का पालन करके Instagram पर अपनी शॉप बनाएँ और प्रोडक्ट टैग जैसे फ़ीचर का एक्सेस पाएँ.
चरण 1: योग्यता कन्फ़र्म करना
अगर आपका बिज़नेस इन सभी पैमानों पर खरा उतरता है, तो आप Instagram शॉपिंग के लिए योग्य हैं और उसे सेट कर सकते हैं.
आपका बिज़नेस ऐसे बाज़ार में है जहाँ यह फ़ीचर उपलब्ध है
आपके बिज़नेस के पास एक योग्य प्रोडक्ट है
आपका बिज़नेस हमारे मर्चेंट एग्रीमेंट और कॉमर्स पॉलिसी का पालन करता है
आपके बिज़नेस के पास एक वेबसाइट डोमेन है जहाँ से आप बिक्री करना चाहते हैं

चरण 2: बिज़नेस या क्रिएटर अकाउंट में कन्वर्ट करना
अपने अकाउंट को बिज़नेस अकाउंट में बदलने के लिए इन चरणों का पालन करें. बिज़नेस अकाउंट बना लेने के बाद, आप बिज़नेस की प्रासंगिक जानकारी, जैसे कि स्टोर के खुलने-बंद होने का समय, बिज़नेस का पता, फ़ोन नंबर और अपनी वेबसाइट के लिंक वगैरह जोड़ सकते हैं.
चरण 3: Facebook पेज से कनेक्ट करना
अपने Instagram बिज़नेस अकाउंट को Facebook पेज से लिंक करने के लिए इन चरणों का पालन करें.
- अपनी Instagram प्रोफ़ाइल पर जाएँ.
- “प्रोफ़ाइल एडिट करें” चुनें
- “बिज़नेस की पब्लिक जानकारी” सेक्शन में “पेज” चुनें
- अपने पेज में से वह Facebook पेज चुनें जिसे आप कनेक्ट करना चाहते हैं
- अगर आपका Facebook पेज नहीं है, तो “एक नया Facebook पेज बनाएँ” चुनें
- नोट: Facebook पेज शॉप ज़रूरी नहीं है, सिर्फ़ Facebook पेज ही काफ़ी है.
चरण 4: प्रोडक्ट कैटलॉग अपलोड करना
Instagram शॉपिंग आपको प्रोडक्ट कैटलॉग पर चलता है अपने Instagram बिज़नेस अकाउंट में प्रोडक्ट कैटलॉग जोड़ने के दो तरीके हैं:
कैटलॉग मैनेजर, “खुद से करने” का एक तरीका है जो आपको Facebook बिज़नेस मैनेजर में मिल जाएगा.
या
ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पार्टनर एक तरीका है जिसमें हमारे किसी सर्टिफ़ाइड ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पार्टनर जैसे कि Shopify या BigCommerce के ज़रिए इंटीग्रेशन किया जाता है
चरण 5: अकाउंट रिव्यू
Instagram से अपना प्रोडक्ट कैटलॉग जोड़ देने और प्रोडक्ट्स को अपने कैटलॉग में डाल देने के बाद, इन चरणों का पालन करके रिव्यू के लिए अपने अकाउंट को सबमिट करें. अकाउंट के रिव्यू में आम तौर पर कुछ दिन लग जाते हैं, लेकिन कभी-कभी इसमें ज़्यादा समय भी लग सकता है.
- अपने बिज़नेस की Instagram प्रोफ़ाइल पर जाएँ और
पर टैप करें
- “सेटिंग” चुनें
- शॉपिंग के लिए साइन अप करना
- इन चरणों का पालन करते हुए अपने अकाउंट को रिव्यू के लिए सबमिट करें.
- आप अपने रिव्यू का स्टेटस देखने के लिए किसी भी समय “सेटिंग” में “शॉपिंग” पर जाएँ.
वेबसाइट डोमेन का मालिकाना हक साबित करने के लिए, कुछ डोमेन से अतिरिक्त जानकारी माँगी जा सकती है. अगर आपको इसका नोटिफ़िकेशन मिलता है, तो इन चरणों का पालन करके हमारी डोमेन सत्यापन की प्रोसेस करें और अपने अकाउंट को रिव्यू के लिए सबमिट करें.
चरण 6: शॉपिंग फ़ीचर चालू करन
आपका अकाउंट स्वीकार हो जाने के बाद, आप शॉपिंग फ़ीचर चालू कर सकते हैं. नोट: अगर आपको अपनी सेटिंग में शॉपिंग का विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो हो सकता है कि आपका खाता अभी भी रिव्यू में हो या इसे Instagram शॉपिंग के लिए स्वीकृति न मिली हो.
- अपने बिज़नेस की Instagram प्रोफ़ाइल पर जाएँ और
पर टैप करें
- “सेटिंग” चुनें
- “बिज़नेस” पर टैप करें और फिर “शॉपिंग” पर टैप करें
- आप अपने अकाउंट से जो “प्रोडक्ट कैटलॉग” जोड़ना चाहते हैं, उसे चुनें.
- “पूरा हुआ” चुनें
चरण 7: टैगिंग शुरू करना
अब जब आपने शॉपिंग फ़ीचर को चालू कर दिया है, तो आप फ़ीड और स्टोरीज़ में अपनी फ़ोटो और वीडियो में प्रोडक्ट को हाइलाइट करने के लिए प्रोडक्ट टैग का उपयोग शुरू कर सकते हैं.
पोस्ट में प्रोडक्ट टैग
किसी Instagram पोस्ट में प्रोडक्ट को टैग करने के लिए, सामान्य तरीके से फ़ोटो अपलोड करें और पोस्ट करने से पहले नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- “फ़ोटो जोड़ें” पर टैप करें
- कैप्शन जोड़ें
- “प्रोडक्ट टैग करें” पर टैप करें
- फ़ोटो पर टैप करें
- प्रोडक्ट सर्च करें
- प्रोडक्ट चुनें
- “ओके” पर टैप करें
- “शेयर करें” पर टैप करें


स्टोरीज़ में शॉपिंग स्टिकर
अपनी स्टोरी के लिए फ़ोटो चुनने के बाद, पोस्ट करने से पहले नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- सबसे ऊपर दाएँ कोने में दिए गए स्टिकर आइकन पर टैप करें
- स्टिकर ट्रे से प्रोडक्ट स्टिकर चुनें
- अपने कैटलॉग से वह प्रोडक्ट चुनें, जिसे आप फ़ीचर करना चाहते हैं
- प्रोडक्ट स्टिकर को वहाँ ले जाएँ जहाँ आप अपनी स्टोरी पर उसे दिखाना चाहते हैं
- स्टिकर पर टैप करके प्रोडक्ट स्टिकर के टेक्स्ट का रंग बदलें
- अपनी स्टोरी शेयर करें
@Shop पर हमें फ़ॉलो करें और शॉपिंग से जुड़ी ताज़ा खबरें पाएँ.
आज ही अपना पहला शॉपिंग विज्ञापन सेट करें.
Instagram चेकआउट के बारे में ज़्यादा जानें.
हमारी बिज़नेस की आकर्षक कम्युनिटी से
नए समाचार, सुझाव और स्टोरीज़ के लिए.

